नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी घटना सामने आई है। नंदग्राम इलाके के पास डीपीएसजी (DPSG) स्कूल की एक बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय बस में बच्चे या अन्य लोग मौजूद थे या नहीं, इसे लेकर भी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।