जालंधर में आधी रात को बड़ा हादसा, बेकाबू i20 शोरूम में घुसी; दो बुजुर्गों को लगी चोट

जालंधर: अर्बन एस्टेट इलाके में देर रात तेज रफ्तार i20 कार अचानक अनियंत्रित होकर एक शोरूम में जा घुसी। हादसा करीब 3 बजे हुआ, जब सड़क पर आवाजाही भी कम थी।

कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में दो बुजुर्ग मौजूद थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं।

राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त शोरूम बंद था और अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद क्रेन की मदद से कार को शोरूम से बाहर निकाला गया।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, कार चालक ने शोरूम को हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *