Kullu में 500 नौकरियों का मौका, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

कुल्लू: कुल्लू के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू की ओर से 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इस भर्ती के जरिए BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD. में किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को ₹11,000 प्रति माह वेतन के साथ PF और ESIC की सुविधा मिलेगी। वहीं, कंपनी की ओर से कुल CTC ₹16,000 निर्धारित किया गया है। चयन के बाद उम्मीदवारों को दिल्ली, पुणे, मुंबई और गुजरात में नियुक्ति मिल सकती है।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले युवाओं को अपने हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी तरह का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *