जालंधर में फिर फायरिंग से हड़कंप, क्लीनिक के शटर पर मिला गोली का निशान

जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट से सलेमपुर रोड पर स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक के शटर पर गोली लगने का निशान मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब क्लीनिक का मालिक दुकान खोलने पहुंचा। निशान देखने के बाद उन्होंने तुरंत थाना-1 पुलिस को सूचना दी।

दुकान मालिक के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे शटर पर गोली लगने का निशान दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है और न ही उन्हें पहले कभी किसी प्रकार की धमकी मिली है।

सूचना मिलते ही थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली कब और किन परिस्थितियों में चलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *