रेलवे का बड़ा बदलाव: अब चलती ट्रेन में भी मिल सकेगी कन्फर्म सीट

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए रियल-टाइम डेटा ट्रैकिंग सिस्टम के लागू होने के बाद यात्रियों को ट्रेन छूटने के बाद भी चलती ट्रेन में कन्फर्म सीट बुक करने की सुविधा मिल सकेगी।

फिलहाल खाली सीटों की जानकारी केवल ट्रेन में मौजूद टीटीई के पास होती है, लेकिन अब टीटीई के हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHT) डिवाइस को अपग्रेड किया जा रहा है। जैसे ही कोई सीट खाली पाई जाएगी और टीटीई उसे अपने डिवाइस में अपडेट करेगा, उसकी जानकारी तुरंत ऑनलाइन IRCTC और रेलवे के बुकिंग पोर्टल पर दिखाई देगी।

इस नई व्यवस्था से खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा और यात्रियों को यात्रा के दौरान भी कन्फर्म टिकट मिलने की सुविधा मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *