जालंधर के मॉडल हाउस में विकास कार्यों की नई शुरुआत

जालंधर: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने मॉडल हाउस इलाके में नए कम्युनिटी हॉल का नींव पत्थर रखा। इस दौरान मेयर विनीत धीर और जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह भी मौजूद रहे।

मंत्री ने बताया कि वार्ड नंबर 45 में स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए 49.46 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। यह हॉल सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है तथा विकास परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने सद्गुरु स्वामी ज्ञान गिरी महाराज जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों से उनकी शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर काउंसलर राज कुमार राजू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *