सेक्टर-11 मेडिकल स्टोर हत्याकांड: दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 मेडिकल स्टोर कैशियर हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए। आरोपियों आर्यन और सन्नी मेहरा को जम्मू-कश्मीर के राजौरी से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाया गया था।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच कार्यालय ले जाते समय धनास जंगल क्षेत्र के पास दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए।

घायलों को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच और ऑपरेशन सेल की संयुक्त टीम ने की।

गौरतलब है कि 13 जून को सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर में कैशियर जानकी दास की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, अभी तक वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुए हैं और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *