19-20 जून को बदलेगा मौसम, पंजाब में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

चंडीगढ़: पंजाब में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 19 और 20 जून के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 18 जून को मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहा, जबकि हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हरियाणा के बोपानी में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जून को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *