मोहाली में केजरीवाल-मान का रोड शो, जीत के लिए जनता का जताया आभार

मोहाली में आयोजित मेगा रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जैसे ही दोनों नेताओं का काफिला शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरा, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। कई जगह लोगों ने घरों और बालकनियों से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। समर्थकों ने नारे लगाए और पार्टी के झंडे लहराए, जिससे पूरे रोड शो में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर पंजाब प्रभारी और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और बरिंदर कुमार गोयल, सांसद मालविंदर सिंह कंग समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *