पंजाब सरकार ने बनाया राज्य व्यापारी आयोग, छोटे कारोबारियों को मिलेगी राहत: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ जालंधर में ‘पंजाब राज्य व्यापारी आयोग’ की बैठक के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार संवाद और जवाबदेह शासन के जरिए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

छोटे व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों में व्यापारियों को परेशानियों और जबरन वसूली का सामना करना पड़ता था, लेकिन मौजूदा सरकार ने ऐसी प्रथाओं पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की छोटी से छोटी समस्या का भी त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए पंजाब राज्य व्यापारी आयोग का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *