फिरोजपुर के जसकरणजीत सिंह बने कनाडा की RCMP में पुलिस अधिकारी, पंजाब का बढ़ाया मान

पंजाब के फिरोजपुर में जन्मे गुरसिख युवक जसकरणजीत सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

 पंजाब के फिरोजपुर में जन्मे गुरसिख युवक जसकरणजीत सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह कनाडा की मशहूर पुलिस फोर्स रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) में पुलिस अधिकारी बन गए हैं। जसकरणजीत सिंह एक पुलिस परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता रणजीत सिंह संधू पंजाब पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं।
उनकी इस सफलता पर शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दिलबाग सिंह विर्क ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जसकरणजीत सिंह ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे पंजाब और सिख समुदाय का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो विदेशों में जाकर अपने दम पर पहचान बनाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *