नकोदरके गांव प्रताबपुरा अड्डा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है।
चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान मालिक सुलखन सिंह ने बिलगा पुलिस को इस घटना की सूचना दी है।
सुलखन सिंह ने बताया कि उनकी दुकान प्रताबपुरा अड्डा में है। रोजाना की तरह, वे रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे जब वे दुकान पर पहुंचे, तो ताले टूटे हुए पाए गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। कीमती सामान, बैटरी, इनक्यूबेटर, कॉपर शिम और महंगे विदेशी औजार चोरी हो गए थे, जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी देते थानेदार