पुलिस के अनुसार सरगुन ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
जालंधर के नूरमहल क्षेत्र के मोहल्ला रविदासपुरा में बीती रात एक 24 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सरगुन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के सिरसा की रहने वाली थी। वह कुछ समय से नूरमहल के मोहल्ला रविदासपुरा में किराए पर रह रही थी और एक सैलून में काम करती थी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार सरगुन ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नूरमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।