Punjab के कलानौर में BSF को दो युवकों से मिला नशा, मामला दर्ज

पंजाब के कलानौर में सीमा सुरक्षा बल  ने दो युवकों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।

बुधवार देर शाम, कलानौर थाना पुलिस और बीएसएफ की 27वीं बटालियन के जवानों ने कलानौर से डेरा बाबा नानक मार्ग पर रुडियाना टी-पॉइंट पर एक संयुक्त अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 2.5 किलो ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

इस संबंध में, दोनों युवकों के खिलाफ कलानौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मंगल सिंह अजनाला और गुरभेज सिंह हरूवाल के रूप में हुई है। इस संबंध में एसएसपी गुरदासपुर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *