पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, 10 किलो हेरोइन बरामद कर दो तस्करों को दबोचा

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस ऑपरेशन के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि यह खेप अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है।

इस मामले में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी हैं कि हेरोइन की सप्लाई कहां से हुई, इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी लिंक की पड़ताल की जाएगी और पूरे तस्करी गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस ने दोहराया कि राज्य को नशा मुक्त बनाने और ड्रग तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *