‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा धमाका, PVR INOX बनेगा ‘मिर्जाPVR’

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘मिर्जापुर’ की पॉपुलैरिटी अब थिएटर तक पहुंचने वाली है। बहुचर्चित फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए मेकर्स ने PVR INOX के साथ एक खास प्रमोशनल पार्टनरशिप की है।

इस कैंपेन के तहत देश के चुनिंदा PVR INOX सिनेमाघरों को ‘मिर्जाPVR’ थीम में बदला जाएगा। थिएटर्स में इस फ्रेंचाइजी के अंदाज और पहचान की झलक देखने को मिलेगी। इस कैंपेन का खास संदेश है— “मिर्जाPVR भौकाल अब बड़े पर्दे पर।”

यह खास एक्टिवेशन दिल्ली के प्रिया सिनेमा के अलावा मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में भी देखने को मिलेगा। इसका उद्देश्य फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों और खासकर ‘मिर्जापुर’ के फैंस के बीच माहौल तैयार करना है।

‘मिर्जापुर’ ने अपनी दमदार कहानी और यादगार किरदारों के चलते एक मजबूत फैन बेस तैयार किया है। अब इसी दुनिया को सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर पेश किया जा रहा है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘मिर्जापुर’ की यह थिएटर वाली पारी दर्शकों के बीच कितना भौकाल मचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *