नई दिल्ली: खाने-पीने की चीजों को हेल्थ बेनिफिट्स से जोड़कर प्रचारित करना अब सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए भारी पड़ सकता है। FSSAI ने बिना वैज्ञानिक आधार के ‘इम्युनिटी बढ़ाने’ या ‘पोषक तत्वों से भरपूर’ जैसे दावों को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है।
रेगुलेटर के मुताबिक, किसी भी फूड प्रोडक्ट का प्रमोशन करने से पहले उसके हेल्थ क्लेम की सत्यता और वैज्ञानिक प्रमाण की जांच जरूरी है। गलत या भ्रामक दावे पाए जाने पर Food Safety and Standards Act, 2006 और संबंधित नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
वहीं, सरकारी लैब जांच में कुछ प्रोडक्ट्स असुरक्षित पाए जाने के बाद FSSAI ने श्याम फूड्स, भारत फूड प्रोडक्ट्स और KDP फूड इंडस्ट्री के कुछ खाद्य उत्पादों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर भी रोक लगाई है। जांच में इन कंपनियों के घी और सरसों के तेल को खाने के लिए असुरक्षित बताया गया था।