15 अगस्त समारोह को लेकर जालंधर प्रशासन अलर्ट, 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल

जालंधर: 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जालंधर में तैयारियां जोरों पर हैं। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, ट्रैफिक, प्रवेश, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई समेत सभी जरूरी इंतजामों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न टुकड़ियों का मार्च पास्ट, विद्यार्थियों की मास पीटी और देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद परिवारों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह को अंतिम रूप देने के लिए 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *