महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी में 1687 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण पूरा,डायरेक्टर धनप्रीत कौर ने दी शुभकामनाएं

फिल्लौर/जालंधर, 1 जुलाई:

महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी में जिला, आर्म्ड पुलिस, इन्वेस्टिगेशन और तकनीकी सेवाएं कैडर के 1687 प्रशिक्षुओं के लिए अपर और इंटरमीडिएट स्कूल कोर्सों सहित प्री-प्रमोशनल प्रशिक्षण पूरा होने पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी की डायरेक्टर धनप्रीत कौर आई.पी.एस. ने शमा जलाकर प्रोग्राम की शुरुआत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूरा होने पर शुभकामनाएं दी।

वह अकादमी के अधिकारियों, स्टाफ और प्रशिक्षुओं के साथ मेस डिनर में भी शामिल हुई। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें बैंड के प्रदर्शन के अलावा गिद्धा और भांगड़ा आदि विविध कार्यक्रम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *