सोना-चांदी हुए सस्ते, 10 दिनों में कीमतों में आई बड़ी गिरावट

जून के महीने में लगातार सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। आज भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के भाव में दबाव के कारण सोना चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा हैं।

पूरे जून महीने में सोना 12.5 फीसदी यानी करीब 20,000 रुपये सस्ता हुआ। वहीं अगर चांदी की कीमतों की बात करें तो, करीब 54,400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

पिछले 10 दिनों में चांदी में बड़ी गिरावट

19 जून को चांदी का भाव लगभग 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब घटकर करीब 2.21 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। यानी सिर्फ 10 दिनों में चांदी करीब 18,000 रुपये सस्ती हो गई। वहीं, पिछले पांच दिनों में ही इसके दाम करीब 9,000 रुपये तक कम हुए हैं।

5 दिनों में करीब सोने में गिरावट

पिछले 10 दिनों से लगातार सोने के दाम गिर रहे है। 19 जून को सोने की कीमत करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो गिरावट के बाद 1.41 लाख रुपये 10 ग्राम रह गई है। यानी सोने में 10 दिनों में लगभग 6,000 रुपये की कमजोरी आई। वहीं पिछले 5 दिनों में करीब 2,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *