जालंधर, 28 जून: भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार चल रही मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत जिले में बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके तहत बी.एल.ओ. मतदाताओं को अपने विवरण की तस्दीक और जरूरी जानकारी भरने के लिए गणना (इन्यूमरेशन) फॉर्म उपलब्ध करवा रहे है।
इसी कड़ी में आज राज्यसभा सदस्य और प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल को संबंधित बी.एल.ओ. द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म सौंपा गया। जिक्रयोग्य है कि घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। 3 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दायर की जा सकेंगी। नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 1 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।