1 जुलाई से शुरू होगी पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 3,298 पदों के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विभाग ने 3,298 पदों के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे

इस भर्ती अभियान के तहत 2,522 पद जिला कैडर और 776 पद आर्म्ड कैडर के लिए भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी और बाद में अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 मई 2026 कर दी गई थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *