NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध; मैसेज एडिट फीचर भी बंद

नई दिल्ली: 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है, जबकि 30 जून तक प्लेटफॉर्म का मैसेज एडिट फीचर भी बंद रहेगा।

सरकार के मुताबिक, यह कदम पेपर लीक और नकल गिरोहों की गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे परीक्षा सुरक्षा के लिए अहम बताया है।

री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए प्रश्न पत्रों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान तैनात किए जाएंगे।

उधर, अभ्यर्थियों को राहत देते हुए परीक्षा के दौरान 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, रफ वर्क के लिए छात्रों को चार अतिरिक्त पेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *