Punjab Board का बड़ा ऐलान, इस दिन जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट

पंजाब के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का अपने रिजल्ट को लेकर लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है।

बता दें कि पंजाब स्कूल  शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने परिणाम जारी करने की आधिकारिक तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा का परिणाम 11 मई को और 12वीं कक्षा का परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट को लेकर बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहायता के लिए एक टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की गई है, जहां विशेषज्ञ मनोवैज्ञानिक (साइकोलॉजिस्ट) विद्यार्थियों को परामर्श देंगे और उनकी चिंताओं को दूर करने में मदद करेंगे।
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 9549-161-161
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम जीवन का अंत नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की एक नई शुरुआत हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच बनाए रखने, आत्मविश्वास रखने और लगातार मेहनत करने की सलाह दी गई है। PSEB ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर परिणाम नए अवसरों के द्वार खोलता है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *