पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को ठिकाने लगाया है, जिसमें 65 किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त, 03 किलो 820 ग्राम हेरोइन, 01 किलो 150 ग्राम गांजा, 1,830 प्रतिबंधित कैप्सूल, 60 नशीले टीके, 45 ग्राम नशीला पाउडर और 16 ग्राम स्मैक शामिल है।
तस्करों को पुलिस की सख्त चेतावनी
जालंधर पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर से नशे के खात्मे तक यह जंग जारी रहेगी। नशा तस्करों के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी कड़ाई से छापेमारी की जाएगी।
जनता से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने में प्रशासन का साथ दें। यदि कहीं भी नशे की तस्करी या अवैध बिक्री की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि युवाओं के भविष्य को बचाया जा सके।