CM मान का बड़ा एक्शन, पूरे पुलिस थाने का तबादला, SHO के खिलाफ जांच के आदेश

CM मान ने बठिंडा ज़िले में नशीले पदार्थों की रोकथाम में कथित लापरवाही के मद्देनजर सख्त कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा ज़िले में नशीले पदार्थों की रोकथाम में कथित लापरवाही के मद्देनजर सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, एक गांव सरपंच की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने कोट शमीर पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ का तबादला करने का आदेश दिया।
DIG सहित 11 पुलिसकर्मियों का तबादला
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बठिंडा रेंज के DIG हरजीत सिंह ने चौकी इंचार्ज सहित 11 पुलिसकर्मियों का तबादला मानसा ज़िले में कर दिया। इसमें तीन ASI, चार सीनियर कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और तीन होमगार्ड शामिल हैं।
SHO के खिलाफ विभागीय जांच
इसके अलावा, बठिंडा सदर पुलिस थाने के SHO के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री का यह कदम नशीले पदार्थों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *