Punjab University में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन शुरू, रेणु विग का बढ़ा कार्यकाल

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मौजूदा कुलपति प्रोफेसर रेणु विग का कार्यकाल 28 मार्च को समाप्त होने वाला था, लेकिन चांसलर ऑफिस ने उन्हें केवल चार महीने के लिए कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया है।
शॉर्टलिस्टिंग और चयन प्रक्रिया
कुलपति के नए उम्मीदवारों की पहचान के लिए एक तीन सदस्यीय सर्च कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी संभावित उम्मीदवारों की सूची से चार से पांच नाम चुनकर चांसलर ऑफिस को प्रस्तुत करेगी। इसके बाद ही नए कुलपति का अंतिम चयन किया जाएगा। कुलपति पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 मई रखी गई है।
पंजाब यूनिवर्सिटी में कुलपति का आम कार्यकाल पहले तीन वर्षों का होता है, जिसे बाद में तीन साल के विस्तार के साथ बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इस बार पहली बार मौजूदा कुलपति को सिर्फ चार महीने का विस्तार दिया गया है।
इस बार मुकाबला ज्यादा कड़ा
विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार कुलपति पद के लिए प्रतिस्पर्धा काफी तेज रहने वाली है। देशभर की कई प्रमुख विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्रोफेसर इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2023 में कुलपति पद के लिए कुल 134 आवेदन प्राप्त हुए थे, और इस बार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *