Ludhiana में कांग्रेस नेता का पोस्टमार्टम आज:आरोपियों को पटना से पकड़ा, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे परिजन

लुधियाना में कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी के हत्यारोपियों को पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है।

लुधियाना पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को पटना से लुधियाना लेकर आ रही है। लुधियाना पहुंचने पर पुलिस मामले का पूरी तरह से खुलासा करेगी।
वहीं दूसरी तरफ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिवार परमिंदर तिवारी का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हो गया है। पुलिस परमिंदर तिवारी के शव को फोर्टिस अस्पताल से सिविल अस्पताल में लेकर पहुंच गई है। जहां कुछ देर बाद उनका पोस्टमार्टम शुरू हो जाएगा।
कांग्रेस के नेता परमिंदर तिवारी की हत्या के पीछे पुलिस प्रॉपर्टी विवाद बता रही है लेकिन परिजन पुलिस की थ्योरी से सहमत नहीं हैं। परिजन इसे सुपारी किलिंग का मामला बता रहे हैं।
मृतक परमिंदर तिवाड़ी।
मृतक परमिंदर तिवाड़ी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माने परिजन
आरोपियों की गिरफ्तार न होने के कारण परिवार परमिंदर के पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ा हुआ था लेकिन अब दोनों मुख्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज परमिंदर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोनों हत्यारों को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है।
फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से किसी अधिकारी ने पुष्टी नहीं की। पुलिस जल्द इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस कर सकती है। दोनों आरोपियों की पहचान विजय उर्फ अजय गांव खोखरां और लक्की गांव ईराक के रूप में हुई है।
इन हत्यारों के साथ फोन पर बातचीत करने वाले और पनाहगारों को भी पुलिस मामले में नामजद कर रही है। पुलिस ने राजबीर और नव नाम के दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। आज परमिंदर तिवारी का अंतिम संस्कार गांव तख्रां के शमशान घाट में किया जाएगा।
हत्या से पहले की नमस्ते, फिर पीछे से मारी कुल्हाड़ी
हत्यारों ने परमिंदर तिवारी की हत्या से पहले उन्हें नमस्ते की। उसके बाद अचानक कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया। 5 मिनट बाद ही तिवारी के मोबाइल पर इंटरनेशनल कॉल आई और पूछा कि तिवारी कैसा है?
तिवारी के दोस्त नंद किशोर कौशल का दावा है कि यह कॉल तिवारी के बेटे ने रिसीव की और उसके तुरंत बाद बेटे ने उन्हें फोन कर इस बात की जानकारी दी। कौशल का कहना है कि यह प्रॉपर्टी विवाद है ही नहीं, उनकी हत्या सुपारी देकर करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *