Congress, Akali Dal और BJP को बड़ा झटका, कई नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

पंजाब की  राजनीति में एक बदलाव हुआ है।

जिससे कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें किमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण के प्रयासों से आम आदमी पार्टी (आप) को और मजबूती मिली है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी से जुड़े करीब तीन दर्जन सरपंच, पंच और कई वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनमें पंजाब कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट (एससी विंग) साहिब सिंह छज्जलवड्डी और जिला महिला कांग्रेस अमृतसर ग्रामीण की अध्यक्ष सरबजीत कौर भी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इन सभी नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर पंजाब खादी वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह आहूवालिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे राज्य के विकास और लोगों की भलाई के लिए अब आप के साथ मिलकर काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *