पाकिस्तानी जहाज को होर्मुज पार करने की नहीं मिली इजाजत, ईरान ने भेजा वापस

पाकिस्तान के सेलेन कंटेनर जहाज को ऐसे वक्त में होर्मुज से वापस लौटा दिया गया है.

अमेरिका के इशारे पर मिडिल ईस्ट में समझौते की स्क्रिप्ट लिख रहे पाकिस्तान को ईरान ने बड़ा झटका दिया है. ईरान ने खाड़ी से कराची की तरफ आ रहे जहाज सेलन को होर्मुज में रोक दिया है, जिसके कारण जहाज सेलन को वापस खाड़ी में जाना पड़ा है. ईरान के आधिकारियों का कहना था कि जहाज को होर्मुज से गुजरने की परमिशन नहीं दी गई थी. इसी कारण उसे वापस भेज दिया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से पाकिस्तान के कराची की तरफ जा रहा था. पाकिस्तान सरकार ने इस पर चुप्पी साध ली है. यूएई ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है.
काबुल स्थित ईरान दूतावास के एक बयान के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के नेवी ने पाकिस्तान जा रहे शिप को वापस यूएई भेज दिया. क्योंकि, इस ईरान की सरकार ने इस जहाज को होर्मुज से गुजरने की परमिशन नहीं दी थी.

Image

6850 टन सामान जा रहा था पाकिस्तान

इक्वसिस की मानें तो यह छोटा फीडर कंटेनर जहाज है, जो 2000 में बनाया गया था . इसमें लगभग 6850 टन तक सामान ले जाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक इस कंटेनर जहाज में शारजाह के पास सामान भरा गया था, जो ओमान के रास्ते होर्मुज से गुजर रहा था, लेकिन जैसे ही IRGC ने कंटेनर जहाज को चेतावनी भेजी, उसने अपना रास्ता बदल लिया. इस जहाज में किस तरह के सामान लदे थे, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका क्यों है?

1. होर्मुज से अब तक पाकिस्तान के कई जहाजों को ईरान ने गुजरने दिया है. कम से कम एक जहाज की जानकारी आधिकारिक रूप से है, लेकिन अब अचानक से सेलन कंटेनर जहाज को वापस कर दिया है. यह ऐसे वक्त में हुआ है, जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बैठक प्रस्तावित है.
2. पाकिस्तान के हुक्मरानों ने पिछले 24 घंटे में ईरान के बड़े नेताओं से कम से कम 3 बार बात की है. खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति मसूज पजेशकियन से बात की. इसके बावजूद ईरान के जहाजों को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने रोक दिया. ऐसे में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ईरान को सही तरीके से साध नहीं पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *