Jalandhar में LPG संकट के बीच 3 सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद हुआ एक्टिवा सवार

जालंधर शहर के बस्ती एरिया में LPG सिलेंडर चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

राजा गार्डन कालोनी के घरों में चोरी की यह घटना तब हुई जब एक महिला और उसके पति काम पर गए हुए थे। घटना की शिकार प्रोमिला देवी ने बताया कि उनके पति नरेश सिंह के नाम पर एक सिलेंडर था और घर में दो अन्य सिलेंडर उनके पड़ोसी नेपाली नागरिकों के थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने घर का ताला बंद किया था, लेकिन सिलेंडर चोरी हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बस्ती बावा खेल के राजा गार्डन की गली नंबर 3 से चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली है। फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। दोनों युवक घर में घुसकर सिलेंडर बाहर निकालते हैं और एक्टिवा पर रखकर फरार हो जाते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के घरों की भी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और सिलेंडर रिकवर किए जाएंगे।

मास्टर चाबी का किया इस्तेमाल

शिकायत में पीड़ित ने बताया कि चोर ने घर का दरवाजा मास्टर चाबी से खोला। फुटेज में देखा जा सकता है कि हेलमेट पहने चोर बिना किसी डर के पहले एक सिलेंडर एक्टिवा के पास रखते हैं और फिर दूसरा सिलेंडर लेकर फरार हो जाते हैं।

मोहल्ले में बड़ा तनाव

मोहल्ले के लोग इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस समय सिलेंडर की कीमत सोने से भी ज्यादा हो गई है और चोरी की घटनाएं आम होती जा रही हैं।

केमिस्ट्री के प्रोफेसर ने भी बताया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद थे और उन्होंने चोरों की हरकतें देखीं। पीड़ितों राम बहादुर और नरेश ने पुलिस को बताया कि तीन सिलेंडर चोरी हुए हैं, जबकि सीसीटीवी में दो सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस मामले में सिलेंडर चोरी करने वाले युवकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *