Jalandhar नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: फगवाड़ा गेट मार्केट की अवैध इमारत के खिलाफ MK ट्रेडिंग को भेजा नोटिस

जालंधर के फगवाड़ा गेट मार्केट में वर्षों से विवादित बनी एमके ट्रेडिंग की चार मंजिला इमारत पर आखिरकार नगर निगम ने कार्रवाई की पहल की है।

आपको बता दें कि नगर निगम ने इमारत के मालिक को नोटिस भेजकर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह इमारत पहले सील की गई थी, लेकिन अवैध रूप से ताला तोड़कर ऊपर तीन मंजिलें और लिफ्ट लगा दी गई। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय और पंजाब विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत भेजी थी।
  • Jalandhar Municipal CorporationJalandhar Municipal Corporation
    दुकानदारों की शिकायत और विजीलैंस जांचफगवाड़ा गेट मार्केट के कई व्यापारियों ने शिकायत में बताया कि एमके ट्रेडिंग ने संगम कॉम्प्लेक्स के सामने बड़े शो रूम बनाकर नगर निगम को वित्तीय नुकसान पहुँचाया है। शिकायत में यह भी दावा किया गया कि इस अवैध निर्माण में नगर निगम के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।
नगर निगम ने उठाया कदम
शिकायतों के बाद नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एमके ट्रेडिंग को नोटिस जारी किया है। इसके बाद संभावित है कि नगर निगम इमारत को ध्वस्त करने या अन्य कानूनी कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाए। इस मामले में स्थानीय प्रशासन और विजीलैंस विभाग की निगरानी जारी है, और जल्द ही आगे की कार्रवाई की घोषणा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *