Mohali Hospital से डिस्चार्ज हुए CM Bhagwant Mann , 2 दिन पहले हुए थे भर्ती

मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली स्थित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली स्थित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अब चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत अब स्थिर है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री लुधियाना में आयोजित किला रायपुर खेलों के समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री को तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को मोहाली के Fortis Hospital में भर्ती कराया गया था। बुधवार को  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
संगरूर दौरे के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री मान संगरूर जिले के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी उनके साथ मौजूद थे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन किया।
मंदिर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके चलते उनका संगरूर के बाद प्रस्तावित फाजिल्का दौरा रद्द कर दिया गया और उन्हें तुरंत मोहाली के अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, 16 फरवरी को वह मोगा में आयोजित एक रैली में शामिल हुए थे। रैली के बाद उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें उसी दिन दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को कुछ दिनों तक आराम की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *