8 साल पुराने मानहानि मामले में भी Sukhbir Badal को पेशी से मिली छूट, पिछली सुनवाई में भी मिली थी राहत

सुखबीर बादल को पेशी से छूट मिल गई है।

सुखबीर बादल को पेशी से छूट मिल गई है। उन्होंने अमृतसर में अकाली दल की मीटिंग में जाने की बात कहकर पेशी से छूट मांगी थी। उनकी आखिरी पेशी 2 फरवरी को थी।

लेकिन नके वकील ने अमृतसर में पार्टी की अहम बैठक का हवाला देते हुए पेशी से छूट मांगी थी, जिसे जज ने स्वीकार कर लिया था। मामले की सुनवाई 16 फरवरी को होनी थी। यह मामला 2017 में धार्मिक संगठन के प्रवक्ता ने दायर किया था।

इसी मामले में दो महीने पहले बादल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे और अदालत ने उनकी जमानत भी रद कर दी थी। फिर पिछले महीने उन्होंने कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर किया था। वर्ष 2017 में बादल के खिलाफ धार्मिक संगठन अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रवक्ता राजिंदर पाल सिंह ने मानहानि का केस दायर किया था। उन्होंने जत्थे के खिलाफ मीडिया में विवादित बयान दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *