Jalandhar Cantt स्टेशन पर इस दिन से रुकेगी Vande Bharat Express Train

पंजाब के रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

बता दें कि दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन पर भी रुकने लगेगी। रेलवे विभाग ने इस स्टॉपेज के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी है, जो 2 अप्रैल, 2026 से लागू होगी।
इस नई सुविधा के साथ न केवल जालंधर के नागरिकों, बल्कि आसपास के जिलों जैसे फगवाड़ा, होशियारपुर और कपूरथला के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। तीर्थयात्रियों के लिए यह ख़ास रूप से राहत की खबर है, जो कम समय में माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करना चाहते हैं।
 Vande Bharat Express train will at Jalandhar Cantt stationVande Bharat Express train will at Jalandhar Cantt station
वंदे भारत एक्सप्रेस की नई टाइमिंग
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत सुबह 6:00 बजे रवाना होगी। प्रमुख स्टॉपेज की टाइमिंग इस प्रकार है:
अंबाला कैंट: सुबह 8:10 बजे
लुधियाना: सुबह 9:19 बजे
जालंधर कैंट: सुबह 10:00 बजे (2 मिनट का ठहराव)
पठानकोट: सुबह 11:15 बजे
वापसी के दौरान ट्रेन पठानकोट से शाम 5:29 बजे चलेगी और जालंधर कैंट पर शाम 6:51 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह लुधियाना के लिए शाम 6:53 बजे रवाना होगी।
जालंधर बना पंजाब का वंदे भारत हब
जालंधर अब पंजाब में वंदे भारत एक्सप्रेस का तीसरा बड़ा केंद्र बन गया है। पहले अमृतसर और दिल्ली के बीच और दूसरी अमृतसर-कटरा रूट की वंदे भारत पहले से ही चल रही हैं। अब दिल्ली-कटरा वाया जालंधर रूट जोड़ने से शहर और आसपास के इलाकों का कनेक्टिविटी हब और मजबूत हो गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए स्टॉपेज से न सिर्फ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रेलवे का राजस्व भी बढ़ने की संभावना है। फिलहाल इसे एक्सपेरिमेंटल स्टॉपेज के रूप में शुरू किया गया है, और यात्रियों के रिस्पॉन्स के आधार पर इसे स्थायी किया जा सकता है।
व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को मिलेगा फायदा
जालंधर की स्पोर्ट्स और सर्जिकल इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों के लिए दिल्ली की यात्रा अब और तेज़ और आरामदायक होगी। वहीं तीर्थयात्रियों को कम समय में कटरा पहुँचने का प्रीमियम विकल्प मिलेगा। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और उम्मीद है कि नई सुविधा से लोग उत्साहित होंगे और इसका भरपूर लाभ उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *