Rana Balachauria मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब के DGP को किया जवाब तलब

मोहाली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

मोहाली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राणा बलाचौरिया से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस ए. एस. ग्रेवाल और जस्टिस दीपक मंचंदा की बैंच ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हालात चिंताजनक हैं और पुलिस की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हाईकोर्ट ने राणा बलाचौरिया मामले में पंजाब के डीजीपी से जवाब तलब किया है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक से जुड़े अधिकारी को संवेदनशील जिले में कैसे किया गया तैनात अदालत ने एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस की नियुक्ति पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से जुड़े अधिकारी को संवेदनशील जिले में कैसे तैनात किया गया। बैंच ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि, “तो क्या आप मूकदर्शक बनकर सब कुछ देखते रहेंगे?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *