लुधियाना: Jamalpur में विवाद में पड़ोसियों के बीच चले ईंट-पत्थर, महिला के सिर में लगी ईंट

 जमालपुर में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में ईंटे चलीं।

 जमालपुर में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में ईंटे चलीं। इस दौरान द्वारा महिला और उसके पति पर ईंटों से हमला कर दिया। सिर पर ईंट लगने से महिला घायल हो गई, जबकि उसके पति को भी चोट लगी। आरोप है कि पड़ोसी ने ईंटें मारकर दंपति की दुकान के भी शीशे तोड़ डाले। घायल दंपति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह वारदात वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल अस्पताल में घायल महिला चरणजीत कौर ने बताया कि वीरवार सुबह उनके घर के बाहर कुत्ते ने शौच कर दी थी। वह झाड़ लगाकर सफाई कर रही थी। इसी बीच उनका पड़ोसी आया और गालियां देने लगा। उसने उसे रोका। तभी शोर सुनकर बाथरूम में नहा रहे उसके पति भी आ गए। महिला का कहना है कि तभी आरोपी ने ईंटे बरसानी शुरू कर दी। एक ईंट उसके सिर पर लगी, जबकि उसके पति के भी ईंट लगने से चोट आई। घर में भागकर उन्होंने जान बचाई। पड़ोसी ने ईंट मारकर घर के बाहर ही बनी उनकी दुकान के भी शीशे तोड़ डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *