Punjab Weather Update: Punjab में दो दिन तक चलेंगी ठंडी हवाएं, जानें IMD की लेटेस्ट Update

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक यहां ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

पंजाब में भले ही कड़ाके की सर्दी का दौर लगभग खत्म हो चुका हो, लेकिन ठंड अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक यहां ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है, फिर भी सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बना रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) की हलचल देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम में बदलाव जारी रहेगा। फिलहाल 11 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
बताया गया है कि इस समय पछुआ हवाओं के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यह सिस्टम करीब 55 डिग्री पूर्वी देशांतर और 27 डिग्री उत्तरी अक्षांश के आसपास स्थित है।
तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 24 घंटों में भी तापमान में लगभग 2 डिग्री की और बढ़ोतरी के आसार हैं। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है।
मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ दूरदराज के इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे हल्की ठंड का असर बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *