नहीं रहे Punjab Congress के महासचिव मनोज मनु वड़िंग, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

 पंजाब कांग्रेस के महासचिव और जाने-माने कारोबारी मनोज मनु वड़िंग अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मनोज मनु वड़िंग राजनीति के साथ-साथ व्यापार जगत में भी सक्रिय थे। वह कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े हुए थे और प्रॉपर्टी के क्षेत्र में भी उनका बड़ा काम था। फिटनेस को लेकर वह काफी सजग रहते थे। वह बॉडी बिल्डिंग करते थे, अपने खान-पान पर खास ध्यान देते थे और रोजाना जिम जाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था।
राजनीतिक जीवन में वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और पार्टी में महासचिव के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते थे। उनकी पत्नी परवीना पिछले नगर निगम हाउस में पार्षद रह चुकी हैं। उनके अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं, समर्थकों और जान-पहचान वालों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *