भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेटों से दी मात, अभिषेक-सूर्यकुमार ने खेली मैच विनिंग पारी

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को आराम मिला है। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी गई है।
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *