Navjot Kaur Sidhu मामले पर बोले पंजाब कांग्रेस प्रधान Raja Warding

पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है।

पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड किए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का पहला बयान सामने आया है। राजा वड़िंग ने कहा है कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस राज में मंत्री पद का मजा ले रहे थे और खुद कांग्रेस अध्यक्ष थे, उन्हें ऐसी बातें कहते हुए शर्म आनी चाहिए। ये लोग कांग्रेस के अध्यक्ष होने के बाद भी कुछ नहीं कर पाए और अब कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं।
राजा वड़िंग  श्री मुक्तसर साहिब जिला परिषद उदेकरन जोन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद चुनाव में पंजाब कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 50 परसेंट सीटें जीतेगी। गौरतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू लगातार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ खुलेआम बयानबाजी करती नजर आ रही थीं। इसी कारण पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। अब यह पूरा मामला कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *