Manali में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर कार पहाड़ी से गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे

 मनाली के नज़दीकी शलीन गांव के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
मृतक की पहचान 43 वर्षीय हरदयाल सिंह, निवासी शलीन, के रूप में हुई है। वहीं 32 वर्षीय आत्मा राम, जो उसी गांव का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों मनाली से अपने गांव शलीन की ओर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। गंभीर रूप से घायल आत्मा राम को तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति नाजुक होने पर उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *