Punjab में बढ़ी सर्दी की दस्तक: कई जिलों में 5°C तक गिरा पारा, जानें अगले 72 घंटों का हाल

पंजाब में सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है।

पंजाब में सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है। बता दें कि कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जो इस सीज़न का अब तक का सबसे निचला स्तर है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और भी तेज़ हो सकती है, हालांकि अभी तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
अगले 72 घंटे: साफ़ आसमान और तेज़ धूप
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ़ रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं फ़रीदकोट इस समय सबसे ठंडे शहरों में शामिल है, जहां न्यूनतम तापमान 5°C और अधिकतम 29.6°C दर्ज हुआ।
पिछले 24 घंटे में प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर: 25.3°C अधिकतम, 9.2°C न्यूनतम
लुधियाना: 25°C अधिकतम, 8.8°C न्यूनतम
पटियाला: 27.2°C अधिकतम, 9.4°C न्यूनतम
पठानकोट: 25°C अधिकतम, 9.6°C न्यूनतम
फ़रीदकोट: 29.6°C अधिकतम, 5°C न्यूनतम
बठिंडा: 27.2°C अधिकतम, 6.6°C न्यूनतम
एस.बी.एस. नगर: 26.2°C अधिकतम, 9.1°C न्यूनतम
आने वाले 48 घंटे: शुष्क मौसम, फॉग की दस्तक
राज्य में अगले 48 घंटों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह और रात के समय घना कोहरा कई इलाकों में परेशानी बढ़ा सकता है। धीमी हवाओं के चलते सर्दी का एहसास और अधिक बढ़ेगा। तापमान इसी दौरान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि दिन का तापमान 22 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
यातायात पर कोहरे का असर
कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति बन सकती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मुख्य शहरों का आगामी मौसम
अमृतसर: साफ मौसम, अधिकतम 25°C, न्यूनतम 9°C
जालंधर: हल्की धूप, अधिकतम 24°C, न्यूनतम 9°C
लुधियाना, पटियाला, मोहाली: अधिकतम लगभग 26°C, न्यूनतम 9–10°C, साफ़ और धूप वाला मौसम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *