BSF ने Amritsar के गांव रतन के खेत से किया ड्रोन बरामद

बार्डर सिक्युरिटी फोर्स ने अमृतसर जिला के सीमांत गांव रतन के एक खेत से ड्रोन बरामद किया है।

 बार्डर सिक्युरिटी फोर्स ने अमृतसर जिला के सीमांत गांव रतन के एक खेत से ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ जवानों ने यह बरामदगी रविवार की देर शाम सर्च आपरेशन के दौरान की। बीएसएफ के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर के अटारी बार्डर पर तैनात बीएसएफ की बटालियन की एक टुकड़ी रविवार की देर सायं गांव रतन में रुटीन गश्त कर रही थी।
इस दौरान ही जवानों को गांव के पास स्थित एक खेत में कुछ संदिग्ध पड़ा होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ जवानों ने मौके पर पहुंच कर खेत से एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन को कब्जे में ले लिया। बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक बल की एक अन्य टुकड़ी ने तरनतारन के गांव वां के एक खेत से हेरोइन का पैकेट बरामद किया। सूचना के बाद जवानों ने गांव के आस-पास के पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। सर्च के दौरान ही जवानों को एक खेत में पीले रंग की सेलो टेप में लिप्टा एक पैकेट मिला, तो उसे अपने कब्जे में ले लिया। पैकेट की जांच करने पर उसके अंदर 548 ग्राम हेरोइन पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *