Punjab मौसम Update, सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने दी नई जानकारी

पंजाब के मौसम को लेकर ताज़ा जानकारी सामने आई है।

पंजाब के मौसम को लेकर ताज़ा जानकारी सामने आई है। राज्य में अधिकतम तापमान में हल्का इज़ाफा जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। विभाग ने बताया कि अगले 15 दिनों तक दोपहर में धूप निकलने और हल्की गर्मी महसूस होने की संभावना है, लेकिन सुबह, शाम और रातें ठंडी रहेंगी। अनुमान है कि पंजाब के ज़्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान सरहदी ज़िले अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की उम्मीद है।

  • अमृतसर में अधिकतम तापमान 31°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3°C कम है
  • बठिंडा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 33.8°C दर्ज किया गया
  • लुधियाना: 32°C
  • पटियाला: 33°C
  • गुरदासपुर: 30.8°C
  • फिरोज़पुर: 32.9°C
  • होशियारपुर: 29.9°C
  • मोहाली: 32°C

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल पंजाब में ठंड का मौसम सामान्य से लंबा चल सकता है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पहले ही बर्फबारी शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में कई पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय रह सकते हैं, जिससे हिमाचल में सामान्य से अधिक बर्फबारी और पंजाब में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *