सोने में तेजी जारी, चांदी रॉकेट की स्पीड से भागी, आपके शहर में क्या है कीमत?

आज 14 अक्टूबर को भी सोने और चांदी में बढ़ोतरी जारी है।

कल की तरह आज भी सोने और चांदी में तूफानी तेजी जारी है। जहां सोने का दाम लगभग 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत लगभग 7000 रुपये बढ़ चुकी है। सबसे पहले जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी का भाव कितना पहुंचा है?

Gold Price Today: कितना है दाम?

सुबह 9.53 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 161,469 रुपये चल रही है। इसमें 1993 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 125,885 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 126,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Silver Price Today कितनी है चांदी की कीमत?

सुबह 9.55 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 161,301 रुपये चल रही है। इसमें 6656 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 155,253 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 162,057 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

देश के अलग-अलग शहरों में कितनी है कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹126,270 ₹161,010
जयपुर ₹126,320 ₹161,070
कानपुर ₹126,370 ₹161,140
लखनऊ ₹126,370 ₹161,140
भोपाल ₹126,470 ₹161,270
इंदौर ₹126,650 ₹161,510
चंडीगढ़ ₹126,520 ₹161,340
रायपुर ₹126,470 ₹161,280

आज सबसे सस्ता सोना पटना में मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 126,270 रुपये चल रही है। वहीं इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 126,650 रुपये चल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में ही चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 161,010 रुपये चल रही है। इसके अलावा इंदौर में चांदी सबसे महंगाी है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 161,510 रुपये चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *