Bank Holidays : October में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अक्टूबर का महीना बैंकों के लिए खास रहेगा।

अक्टूबर का महीना बैंकों के लिए खास रहेगा। आपको बता दें कि इस महीने देशभर में कुल 21 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार की नियमित छुट्टियों के अलावा स्थानीय और धार्मिक त्योहारों की वजह से 15 अतिरिक्त दिन बैंक बंद रहेंगे। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य सरकारों द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर पर आधारित है। आइए जानते हैं कि जुलाई में बैंकों की छुट्टियां कब-कब होंगी और किस दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
अक्टूबर में नियमित रविवार और शनिवार की छुट्टियां
अक्टूबर में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार की वजह से देशभर के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 11 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के कारण भी सभी बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर में त्योहारों और विशेष अवसरों पर बंद रहेंगे बैंक
अक्टूबर में कई प्रमुख त्योहारों और अवसरों की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। इनमें दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा, करवा चौथ, दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती जैसी छुट्टियां शामिल हैं।
राज्यवार छुट्टियों का शेड्यूल
1 अक्टूबर – महानवमी, दशहरा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, नागालैंड और मेघालय के सभी बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर – गांधी जयंती, दशहरा और दुर्गा पूजा के मौके पर पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
3-4 अक्टूबर – सिक्किम में दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा के मौके पर त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर – वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के अवसर पर कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे।
10 अक्टूबर – करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर – बिहू पर्व के कारण असम में सभी बैंक बंद रहेंगे।
20-23 अक्टूबर – दिवाली, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा के अवसर पर विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
27-28 अक्टूबर – छठ महापर्व के अवसर पर पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के मौके पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
सिक्किम में लंबे समय के लिए बैंक बंद
सिक्किम में इस अक्टूबर महीने में बैंक लगातार 1 से 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। 1 से 4 अक्टूबर तक त्योहारों के कारण और 5 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 21, 22 और 23 अक्टूबर को भी अलग-अलग त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *