Canada में भारतीय छात्रा की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोलीबारी की एक घटना में मौत होने के मामले

 कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोलीबारी की एक घटना में मौत होने के मामले में हैमिल्टन पुलिस ने ओंटारियो के नियाग्रा फॉल्स से मंगलवार को 32 वर्षीय आरोपी जेरडाइन फोस्टर को गिरफ्तार किया और उस पर हत्या करने के अलावा हत्या के प्रयास के 3 मामलों में भी आरोप लगाए। मोहॉक कॉलेज में फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत द्वितीय वर्ष की छात्रा रंधावा को 17 अप्रैल को उस समय गोली लगी थी जब वह ‘अपर जेम्स स्ट्रीट’ और ‘साउथ बैंड रोड’ के चौराहे पर एक बस अड्डे के पास खड़ी थी।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने बाद में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि भारतीय छात्रा बस से उतरकर सड़क पार करने के लिए खड़ी थी तभी उसे गोली लग गई। 4 कार में सवार कम से कम 7 लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के दौरान गोलीबारी हुई थी और इसी बीच एक गोली पास खड़ी हरसिमरत को लग गई। उसने रीड के हवाले से बृहस्पतिवार को कहा, ‘हरसिमरत एक स्थानीय जिम से घर जा रही थी, तभी उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।’ इस मामले में और किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *