जालंधर नॉर्थ की सियासत में बड़ा उलटफेर, दिनेश ढल्ल हटे; मेयर वनीत धीर बने नए हल्का इंचार्ज

जालंधर :28-07-2026

जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी  ने बड़ा फैसला लेते हुए दिनेश ढल्ल को जालंधर नॉर्थ के हल्का इंचार्ज पद से हटा दिया है,दिनेश ढल्ल पिछले लगभगह 4 साल से भी ज्यादा समय से ये सेवा निभा रहे थे। उनकी जगह जालंधर के मेयर वनीत धीर को नॉर्थ हलके का नया हल्का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

इस फैसले के बाद जालंधर नॉर्थ की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *