नई दिल्ली, 12 जुलाई 2026
भगवान श्रीराम के मंदिर में डकैती करने वाले महापापियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी ने रविवार को सुंदरकांड पाठ और हनुमान आरती के साथ देशव्यापी सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत की। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में आयोजित सुंदरकांड को सुनने के लिए बड़ी तादात में रामभक्त जुटे और सबने राम मंदिर में डकैती करने वाले महा पापियों को फांसी की सजा दिलाने की शपथ ली।

देश भर के रामभक्तों से अपील, अपने मोहल्ले में हनुमान चालिसा, आरती और चिट्ठी पर सिग्नेचर कराएं- केजरीवाल
इस दौरान रामभक्तों की तरफ से प्रधानमंत्री को भेजी जाने वाली चिट्ठी पर पहले ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और फिर रामभक्तों ने सिग्नेचर किया। अरविंद केजरीवाल ने रामभक्तों से अपील की कि वे अपने मोहल्ले में हनुमान चालिसा और आरती कराकर चिट्ठी पर सिग्नेचर कराएं। अब हर राम भक्त को इन महापापियों को फांसी दिलाने तक चैन से नहीं बैठना है।

राम मंदिर में डाका डालकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कठोर से कठोर सज़ा मिले- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को दिल्ली में पवित्र सुंदरकांड का पाठ किया और हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की कि जिन पापियों ने राम मंदिर में डाका डाला और करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया, उन्हें कठोर से कठोर सज़ा मिले, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा महापाप दोबारा करने का साहस न कर सके। भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे॥

मोदी जी खुद को राम भक्त बताते हैं, अगर उनकी आस्था सच्ची है तो सच सामने लाएं, दोषियों को बचाए नहीं, सज़ा दिलाएं- केजरीवाल
उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आप स्वयं को प्रभु श्रीराम का भक्त बताते हैं। अगर आपकी आस्था सच्ची है, तो सच सामने लाइए। दोषियों को बचाइए मत, उन्हें सज़ा दिलाइए। इसी संकल्प के साथ आज पूरे देश में हमारा हस्ताक्षर अभियान शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि सत्य सामने आएगा, जवाबदेही तय होगी और न्याय मिलेगा।

जमीन खरीद में घोटाला, निर्माण में कमीशनखोरी और चढ़ावे में चोरी से देश भर के रामभक्तों को बहुत ठेस पहुंची है- केजरीवाल
रोहिणी सेक्टर-10 के जापानी पार्क में आयोजित सुंदरकांड और हनुमान आरती कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों और महीनों से देश-दुनिया भर के सभी राम भक्त इस बात से बेहद आहत हैं कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में भारी चोरी, डकैती और जमीनों के अंदर घोटाले हुए हैं। लाखों-करोड़ों भक्तों ने भगवान के नाम पर जो पैसे दिए थे, उनसे सस्ती जमीन महंगी खरीदकर पैसों की चोरी कर ली गई और मंदिर निर्माण के दौरान 40 फीसद की भारी कमीशनखोरी के आरोप लग रहे हैं। मंदिर में आने वाले चढ़ावे में से 40 दिन के भीतर सीसीटीवी में 70 बार चोरी की घटनाएं पकड़ी गईं और इन्होंने चोरों को बचाने के लिए 8 महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी डिलीट कर दी।